लोहरदगा: रौनियार वैश्य समाज ने भव्य होली मिलन समारोह में एकता का रंग दिखाया, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाई रंगों की होली
लोहरदगा के अमृत पैलेस में रविवार शाम 4 बजे रौनियार वैश्य समाज द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद गुप्ता और प्रदेश सह सचिव दिलीप प्रसाद गुप्ता थे, जबकि इकाई के सचिव श्री अंबिका प्रसाद गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।