बहराइच: रायपुर राजा इलाके में दबंग की दबंगई, दबंग ने धक्का मारकर 6 फीट की दीवार गिराई, घटना CCTV में कैद
बहराइच। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के रायपुर राजा में एक दबंग युवक की दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने बाइक से आकर पीड़ित की 6 फीट ऊंची दीवार को धक्का मारकर गिरा दिया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित वीरेंद्र कुमार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।