समाहरणालय पूर्णिया,
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:- 897,
दिनांक 11 जुलाई 2026,
===================
जिला पदाधिकारी पूर्णिया,
श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०)
के दिशा-निर्देश एवं कुशल मार्गदर्शन में संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा सरकार के जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं को ससमय
क्रियान्वयन को लेकर लागातार क्षेत्र भ्रमण एवं समीक्षा बैठक/निरीक्षण तथा महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी पूर्णिया श्रीमती सुगंधा शर्मा द्वारा शनिवार को पूर्णिया जिला अंतर्गत रुपौली प्रखंड में"सखी वार्ता"कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों को सामाजिक कुरीतियों,महिला अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना।
PMMVY एवं MKUY की योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने तथा 181 के बारे में गहन प्रचार प्रसार एवं जागरूकता लाना।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को बाल विवाह उन्मूलन,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ,लैंगिक हिंसा,दहेज प्रथा, महिला सुरक्षा तथा अल्पायु में मातृत्व से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
बाल विवाह एवं दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए इनके उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया गया।
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रुपौली एवं केंद्र प्रशासक वन स्टॉप सेंटर पूर्णिया कुसुम कुमारी द्वारा वन स्टॉप सेंटर एवं 181 महिला हेल्प लाईन की महत्व की जानकारी दी गयी।
सभी महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका, लेखा सहायक DHEW पुष्कर सुमन एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
जिला मिशन समन्वयक, DHEW नंदन कुमार सिंह ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से डिजिटल भुगतान प्रणाली तथा वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
उन्होंने महिलाओं को नियमित बचत एवं सरकारी वित्तीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों,स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को लाभ दिया जा सके इसके लिए सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को विशेष निर्देश दिया गया कि ज्यादा से ज्यादा आवेदन भरवाएं। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में महादलित टोला के किशोरी समूह की सदस्यों एवं स्थानीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न विषयों पर अपने विचार भी साझा किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाज से समाप्त करने तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jul 11, 2026