Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
thevindhya076
सतना के आर्यन बने असिस्टेंट कमांडेंट, राज्यपाल ने किया बेस्ट ट्रेनिंग अवॉर्ड से सम्मानित
Raghurajnagar Nagareey, Satna
| Jun 16, 2026
MORE NEWS
चित्रकूट- तेज रफ़्तार कार कार नाले में गिरी, कार सवारों को आई मामूली चोंटे, चित्रकूट में द्वतीय मुखारविंद के सनकादिक आश्रम के समीप की घटना, बाल- बाल बचे कार सवार, तेज रफ्तार कार करीब बीस फुट नीचे गिरी, मौके पर पहुंची चित्रकूट पुलिस ने हाइड्रा की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला, एक बड़ा हादसा टला, चित्रकूट थाना क्षेत्र का मामला।
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 17, 2026
चित्रकूट में पहली ही बारिश में खुली सीवर लाइन की पोल, गऊघाट से सीधे मंदाकिनी नदी में बह रहा गंदा पानी* चित्रकूट के प्रसिद्ध गऊघाट पर पहली ही बारिश ने प्रशासनिक दावों और सीवर लाइन परियोजना की जमीनी हकीकत को उजागर कर दिया है। घाट के समीप स्थित सीवर मैनहोल ओवरफ्लो होकर किसी ज्वालामुखी की तरह उबल रहा है, जिससे निकलने वाला दूषित और गंदा पानी सीधे पवित्र मंदाकिनी नदी में जाकर मिल रहा है। इस ड्रेनेज सिस्टम की विफलता के कारण नदी का जल लगातार प्रदूषित हो रहा है और घाट के आसपास के क्षेत्रों में गंदगी व बदबू फैल गई है। पहली बारिश में ही सीवर लाइन के इस तरह चोक होकर उबलने से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है, जिन्होंने प्रशासन से इस गंभीर समस्या का तुरंत संज्ञान लेकर इसके स्थायी समाधान की मांग की है।
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 17, 2026
रेलवे के प्राइवेट वाटरमैन पर देर रात चाकू से हमला सतना। शहर में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। देर रात रेलवे के वाटरमैन पर अज्ञात आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में हर्षन खरे पिता सुरेश खरे निवासी राजेंद्र नगर गली नंबर 17 थाना सिटी कोतवाली घायल हो गया। बताया जाता है हर्षन रेलवे में प्राइवेट एजेंसी के लिए ट्रेनों में पानी भरने का काम करता है। रात 12 बजे अज्ञात बदमाशों ने प्लेटफार्म नंबर 2 के पीछे मैदान में चाकू अड़ाकार लूटपाट करने की कोशिश की। चाकू से चार बार किया, जिससे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 17, 2026
नीट परीक्षा को लेकर मध्यप्रदेश सरकार लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में है। परीक्षा के सुचारु एवं पारदर्शी आयोजन के लिए उन सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही राज्य सरकार परीक्षार्थियों के आवागमन सहित आवश्यक सुविधाओं के लिए भी व्यापक प्रबंध कर रही है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। - *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव*
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 17, 2026
संकट मोचन चौराहा पर पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद, दो घायल सतना। संकट मोचन चौराहा क्षेत्र में मंगलवार की देर रात पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में बजरंग दल के कार्यकर्ता सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के कार्यकर्ता अभिनव ताम्रकार उर्फ श्रीलाल का अपने साझेदार के साथ व्यवसायिक लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसी विवाद के चलते अमन सिंह द्वारा श्रीलाल ताम्रकार को कथित तौर पर धमकी दिए जाने की बात सामने आई थी, जिसके संबंध में उन्होंने मंगलवार को थाने में आवेदन भी सौंपा था। इसी बीच मंगलवार रात करीब 9 बजे संकट मोचन चौराहा पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जहां मारपीट हो गई। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मनोज ताम्रकार के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे भी घायल हो गए। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक प्रीतम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता के साथ हुई इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 17, 2026