रेलवे के प्राइवेट वाटरमैन पर देर रात चाकू से हमला
सतना। शहर में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। देर रात रेलवे के वाटरमैन पर अज्ञात आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में हर्षन खरे पिता सुरेश खरे निवासी राजेंद्र नगर गली नंबर 17 थाना सिटी कोतवाली घायल हो गया। बताया जाता है हर्षन रेलवे में प्राइवेट एजेंसी के लिए ट्रेनों में पानी भरने का काम करता है। रात 12 बजे अज्ञात बदमाशों ने प्लेटफार्म नंबर 2 के पीछे मैदान में चाकू अड़ाकार लूटपाट करने की कोशिश की। चाकू से चार बार किया, जिससे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।