बिल्हौर: बिल्हौर के चौबेपुर स्थित सुनौड़ा गांव में PDA चौपाल का आयोजन
बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र की चौबेपुर स्थित सुनौड़ा गांव में गुरुवार दोपहर 3:00 बजे PDA चौपाल का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधान अध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक समाज का एकजुट होना आवश्यक है