बिल्हौर: ककवन के मनावा गांव में आरएसएस प्रचारक पर हमला, मां और बहन को पीटा, चार आरोपियों पर केस दर्ज
क कवन के मनावा गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक कृष्ण गोपाल अवस्थी पर चार लोगों ने हमला कर दिया।वह फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में नगर प्रचारक के पद पर कार्यरत थे घटना 12 जून की है थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता ने बुधवार 11:00 बजे बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।आरोपियों की तलाश की जा रही है।