बिल्हौर: बिल्हौर के शिवराजपुर में दो डंपरों की आमने-सामने टक्कर, एक ड्राइवर घायल
बिलोरी से शिवराजपुर में मढ़ी नवादा गांव के पास बुधवार सुबह 10:00 बजे दो डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई हादसे में एक डंपर बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया और एक डंपर चालक घायल हो गया।जबकि दूसरा डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलती पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दिए।