नागौर: नागौर DST पर कार्रवाई, प्रभारी सहित 7 लाइन हाजिर, 2 को किया गया सस्पेंड
Nagaur, Nagaur | Apr 15, 2026 नागौर में डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम (DST) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी मुकेशचंद यादव सहित सात सदस्यों को लाइन हाजिर किया गया है, जबकि कॉन्स्टेबल दिनेश और बलदेव को सस्पेंड कर दिया गया। आरोप है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर अशोक भाटी से 20 लाख रुपये की डील कर तस्करों के नाम केस से हटाने के एवज में बात हुई थी।