मीनापुर: सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में 10 मिनट के अंतराल पर हुई दो लूटकांड का खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में 10 मिनट के अंतराल पर हुई दो अलग-अलग लूट की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, लूटी गई एक बाइक,