हरदोई: पुलिस लाइन में हुआ दंगा, बलवा नियंत्रण अभ्यास में 160 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा
Hardoi, Hardoi | May 8, 2026 रिजर्व पुलिस लाइन में आकस्मिक परिस्थितियों में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था व समाज में सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण बनाने के लिये पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में दंगा नियन्त्रण का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिये रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले एंटी राइट गन, टियर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि की जानकारी दी गयी।