टीकमगढ़: मैंदवारा गांव में किसान की हत्या का खुलासा, टीकमगढ़ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
टीकमगढ़ जिले के मैंदवारा गांव में जमीन विवाद और बकरियों के खेत में घुसने को लेकर एक किसान की हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस में इस मामले में आरोपी पिता और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है। टीकमगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने उक्त मामले का खुलासा किया है।