जांजगीर: बिलासपुर रेंज में NDPS जांच में सुधार हेतु आयोजित ऑनलाइन कार्यशाला में 100 पुलिसकर्मियों को किया गया प्रशिक्षित
बिलासपुर रेंज में NDPS जांच की गुणवत्ता सुधारने के लिए एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण में लगभग 100 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक अभियोजन माखनलाल पाण्डेय ने NDPS एक्ट के तहत तलाशी, जप्ती, सैंपलिंग और दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी