भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की सूचना से मचा हड़कंप, 8 लोग हुए घायल
भीलवाड़ा शहर में गुरुवार को कंट्रोल रूम को RCM फैक्ट्री के ऑयल प्लांट पर दुश्मन के हवाई हमले की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन अलर्ट हुआ और सिविल डिफेंस, पुलिस, मेडिकल टीम व होमगार्ड मौके पर पहुंच गए। प्लांट परिसर में एयर रेड सायरन बजाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया ।