देहरादून: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में यूपीएल का समापन समारोह शुरू, हरिद्वार की टीम ने जीता मुकाबला, मुख्यमंत्री रहे मौजूद
देहरादून के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में यूपीएल का समापन समारोह शुरू हो गया है। फाइनल मैच के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी स्टेडियम पहुंचे इस दौरान उन्होने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं प्रदेश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं।