देहरादून: उत्तराखंड में कोल्ड्रिफ और डेक्सामिथरफेन सिरप की बिक्री पर रोक, बच्चों की मौत के बाद लिया गया फैसला
राज्य सरकार ने बच्चों की खांसी और जुकाम की दवाओं कोल्ड्रिफ और डेक्सामिथरफेन सिरप पर रोक लगा दी है। सभी जिलों के औषधि निरीक्षकों को आदेश दिए हैं कि वे मेडिकल स्टोरों में मौजूद इन दवाओं को तुरंत सील करें। इसके अलावा कंपनियों द्वारा इन दवाओं को वापस मंगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है...