देहरादून: UKSSSC इन कैंडिडेट्स की कुंडली खंगाल रहा है, पिछले छह साल के रिकॉर्ड निकाले जा रहे हैं, जल्द पुलिस को सौंपी जाएगी लिस्ट
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) पिछले पांच से छह साल के दौरान आनलाइन आवेदन पत्र में संदिग्ध जानकारियां भरने और एक से अधिक आवेदन पत्र भरने वाले अभ्यर्थियों की कुंडली खंगाल रहा है। आयोग इन अभ्यिर्थयों की सूची पुलिस को सौंपेगा, ताकि जिला स्तर पर गहन जांच-पड़ताल हो सके।