देहरादून: रविवार से उत्तराखंड में मौसम बदलेगा, देहरादून समेत कई जिलों में तेज बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। रविवार से आठ अक्तूबर तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।