हिण्डौन: हरिनगर में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, 2 युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
हिंडौन नई मंडी थाना क्षेत्र हरिनगर में दो मोटरसाइकिलों की भिडंत में दो युवक घायल हो गए।घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।नई मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।स्थानीय लोगों ने मंगलवार रात्रि 8:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एक मोटरसाइकिल सवार नशे में मोटरसाइकिल चला रहा था।हरिनगर निवासी टिंकल शर्मा और गुड्डू जाटव दुकान से सब्जी लेकर घर जा रहे थे।