चूरू: चूरू में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने नगर परिषद में किया विरोध प्रदर्शन
Churu, Churu | Dec 8, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर सोमवार दोपहर 2 बजे जानकारी के अनुसार युवा कांग्रेस कमेटी ने आमजन की समस्या को लेकर नगरपरिषद का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने बताया कि पांच दिन पहले भी आमजन की समस्याओं को लेकर नगरपरिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया था। लेकिन अभी तक उनमें से किसी भी मुद्दे पर मंथन नही किया गया है।