चूरू जिले में रविवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा और अतिरिक्त जिला कलेक्टर अर्पिता सोनी ने सशस्त्र सेना झंडे लगाकर सैनिकों के सम्मान व सहयोग की अपील की। इसके साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी झंडे लगाकर राष्ट्र की एकजुटता और सैनिकों के साहस को सलाम किया।