कटनी नगर: अमदरा के पकरिया रोड पर बाइकों की टक्कर, इलाज के दौरान 1 की मौत, 2 घायल
अमदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरिया रोड में हुए एक सड़क हादसे में दो बाईको में भिड़ंत हो गई इस घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। घायलों हाइवे एबुलेंस 1033 से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। घटना आज गुरुवार दोपहर 3:50 मिनट पर घटित हुई। मृतक अपने दोस्त के साथ पार्टी मनाने जा रहा था इसी दौरान यह घटना घटित हुई।