हुज़ूर: सुभाष नगर फाटक के पास तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मारी, इलाज के दौरान मौत
Huzur, Bhopal | Dec 29, 2025 सुभाष नगर फाटक के पास पैदल काम पर जा रही एक महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घायल महिला को कार चालक ने ही अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। हादसा रविवार शाम का बताया जा रहा है। मृतका की पहचान 50 वर्षीय प्यारी बाई के रूप में हुई है जो राजीव नगर की रहने वाली थी|