मेहगांव: गोरमी तहसील के लिलोई गांव में आम रास्ता व जमीन से 1 दिन में अतिक्रमण हटाने के लिए तहसीलदार ने दी चेतावनी।
Mehgaon, Bhind | Jul 20, 2024 गोरमी तहसील के लिलोई गांव में आम रास्ता एवं जमीन पर चल रहे विवाद को लेकर गोरमी तहसीलदार ने गांव में पहुंचकर जमीन खाली करने के लिए लोगों से कहा। तभी जमीन खाली करने के लिए लोगों ने एक दिन का समय मांगा। जिस पर तहसीलदार ने एक दिन में जगह खाली करने की चेतावनी दी। यदि एक दिन में जगह खाली नहीं होती है। तो फिर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा।