बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के दरियापुर,रामनगर एवं कोटालपोखर पंचायत भवन में सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तीनों पंचायतों में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित सेवाओं का लाभ लेने के लिए स्टॉल में आवेदन जमा किया।