गिरिडीह: गिरिडीह में दो प्रशिक्षु डीएसपी समेत सात पुलिस अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण: SP ऑफिस
झारखंड सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से गिरिडीह में पदस्थापित दो प्रशिक्षु डीएसपी समेत सात पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। गुरुवार को 10 बजे इसकी जानकारी पपरवाटांड स्थित एसपी ऑफिस से दी गई। बताया गया कि एक पुलिस पदाधिकारी का यहां पदस्थापन हुआ है।