गोरखपुर: एसएसपी ने गुलरिहा थाने में पंजीकृत पशु तस्करी के मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त पर ₹15 हजार का इनाम किया घोषित
गुलरिया थाने में पंजीकृत मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ₹15 हजार का इनाम घोषित किया है। इस अभियुक्त पर पशु तस्करी के आरोप में गुलरिया थाने पर 2020 में मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियुक्त का नाम शमशेर है जो पीपीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है।