गोरखपुर: हत्या के प्रयास के आरोपी को पादरी बाजार से शाहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
मकान निर्माण के दौरान हुए विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर एक व्यक्ति की जान लेने की कोशिश करने के आरोपी यश निषाद को शाहपुर पुलिस ने पादरी बाजार से गिरफ्तार किया है। इसकी निशानदेही पर अपराध में इस्तेमाल किए गए कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आज इसे अदालत में पेश किया जहां से अदालत में इस अपराध की गंभीरता को देखते हुए जेल भेज दिया।