कुम्हेर: अस्तावन गांव में जलभराव की समस्या बनी मुसीबत, वर्षों से समाधान का इंतजार
उपखंड क्षेत्र के गांव अस्तावन के ग्रामीण लंबे समय से जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। गांव की गलियों में पानी भर जाने के कारण आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद अब तक प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।