तोपचांची: हरिहरपुर थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
चेता रोड स्थित टेहराटॉड में ज़मीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मारपीट के दौरान एक पक्ष के मो. रफीक पर तलवार से वार भी किया गया था।वहीं, दोनों पक्ष की ओर से हरिहरपुर थाना में लिखित शिकायत दी गई थी। पुलिस ने जांच के बाद मारपीट मामले में दूसरे पक्ष के आरोपी पंकज अग्रवाल व मुनमुन चौरसिया को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है।