तोपचांची: हटिया मैदान में वार्ड सदस्यों की हुई बैठक, कहा- दिया जाएगा एक दिवसीय धरना
हटिया मैदान में वार्ड सदस्यों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कहा गया कि कार्यकारिणी की बैठक में नियमित वार्ड सदस्यों को नहीं बुलाया जाता है एवं सरकारी योजनाओं का कार्य मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक के द्वारा किया जाता है। इस दौरान आगे कहा गया कि वार्ड सदस्यों को जानकारी नहीं दी जाती और वार्ड सदस्यों को मानदेय भी नहीं दिया गया है जिसको लेकर तोपचांची प्रखंड परिसर में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।