तोपचांची: चेता गांव के समीप हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर हुई मौत
रविवार को हरिहरपुर थाना क्षेत्र के चेता गांव के समीप हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वही पुलिस दलबल के साथ पहुँची । हाइवा सहित चालक को अपने साथ थाना ले गई। पुलिस काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को शांत कराई।वही शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी हुई है।