तोपचांची: रामाकुंडा पंचायत में महिला समूह से जुड़ी दीदियों ने शराबबंदी को लेकर निकाली जन जागरूकता अभियान
तोपचांची के अंतर्गत रामाकुंडा पंचायत में महिला समूह से जुड़ी दीदियों ने जनजागरूकता अभियान निकाल कर समाज मे शराब बंदी का संदेश दिया। बताया कि शराब के सेवन से शारीरिक मानसिक आर्थिक नुकसान होती है। शराब के सेवन से घर उजाड़ जाता है। मौके पर आजसू पार्टी के जिला संगठन सचिव सदानंद महतो ,तोपचांची प्रखंड उप प्रमुख हेमलाल महतो व दर्जनो महिलाएं मौजूद थी।