बलिया: लोहे की रॉड से मारपीट कर घायल करने के मामले में आरोपी को फेफना थाने की पुलिस ने भेजा न्यायालय
Ballia, Ballia | Jun 20, 2026 लोहे की रॉड से मारपीट कर घायल कर देने के मामले में आरोपी को फेफना थाने की पुलिस ने बजहां गांव से शनिवार की सुबह लगभग 5:00 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम दुर्गेश यादव पुत्र राम प्रवेश यादव। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, ऐसे में शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया।