घाटमपुर: साढ़ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल
साढ़ के डिफेंस कॉरिडोर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी।हादसे में मुकेश और उनकी पत्नी आरती गंभीर रूप से घायल हो गए।थाना प्रभारी ने रविवार रात 9:30 बजे बताया घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।