Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
No video available

प्रिय चाचा संतोष शर्मा उर्फ़ तोशू जी को वैवाहिक जीवन के इस नए सफ़र की शुरुआत पर बहुत-बहुत शुभकामनाएँ । #latepost

559 views | Dharwala, Chamba | Aug 14, 2024

MORE NEWS

वाली में युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला

जवाली विधानसभा क्षेत्र में जिला युवा कांग्रेस कांगड़ा द्वारा NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं पेपर लीक के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सह-प्रभारी ज्योतिष एच.एम. ने की। इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस कांगड़ा के प्रभारी चंद्रमणी कुलेठी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार विक्कू सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों से लाखों विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का विश्वास प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं ने देश के युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है।

नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि परीक्षा प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जाए तथा छात्रों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी तथा शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के हितों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।

वाली में युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला जवाली विधानसभा क्षेत्र में जिला युवा कांग्रेस कांगड़ा द्वारा NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं पेपर लीक के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सह-प्रभारी ज्योतिष एच.एम. ने की। इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस कांगड़ा के प्रभारी चंद्रमणी कुलेठी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार विक्कू सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों से लाखों विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का विश्वास प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं ने देश के युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि परीक्षा प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जाए तथा छात्रों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी तथा शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के हितों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।

Dharwala, Chamba | Jun 8, 2026

ऐतिहासिक मां शिव शक्ति जातर मेला छतराड़ी को मिला राज्य स्तरीय मेले का दर्जा, क्षेत्र में खुशी की लहर

ओपी शर्मा भरमौर/छतराड़ी।

 ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व रखने वाले मां शिव शक्ति जातर मेला छतराड़ी को प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में राज्य स्तरीय मेले का दर्जा प्रदान कर दिया गया है। सरकार के इस निर्णय के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस उपलब्धि पर प्रदेश सरकार, विधायक केवल सिंह पठानिया तथा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी का आभार व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि इस मेले को राज्य स्तरीय दर्जा दिलाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इससे पहले मेले को जिला स्तरीय मेले का दर्जा प्राप्त था, लेकिन क्षेत्र के लोगों ने इसकी ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को देखते हुए इसे राज्य स्तरीय दर्जा देने के लिए लगातार प्रयास किए। वर्षों की मांग और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने आखिरकार इस मांग को स्वीकार कर लिया।

मां शिव शक्ति जातर मेला अपनी अनूठी धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रदेशभर में प्रसिद्ध है। विशेष रूप से यहां प्रस्तुत किया जाने वाला पारंपरिक ‘आली-माली’ नृत्य हिमाचल प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में अपनी अलग पहचान रखता है। इस अनूठी लोक संस्कृति को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु और पर्यटक छतराड़ी पहुंचते हैं। इसके अलावा प्राचीन एवं कलात्मक शैली में निर्मित मां शिव शक्ति मंदिर भी अपनी उत्कृष्ट काष्ठकला और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

पूर्व युवा मंडल अध्यक्ष सुखपाल शर्मा सहित अनेक पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने राज्य स्तरीय दर्जा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे मेले के संरक्षण और प्रचार-प्रसार को नई दिशा मिलेगी। साथ ही सरकार की ओर से अधिक वित्तीय सहायता और सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे मेले का आयोजन और अधिक भव्य रूप में किया जा सकेगा।

चार दिनों तक चलने वाले इस मेले में पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों, लोक नृत्यों, सांस्कृतिक संध्याओं और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। राज्य स्तरीय दर्जा मिलने से अब इस ऐतिहासिक मेले की पहचान प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत होगी।

ऐतिहासिक मां शिव शक्ति जातर मेला छतराड़ी को मिला राज्य स्तरीय मेले का दर्जा, क्षेत्र में खुशी की लहर ओपी शर्मा भरमौर/छतराड़ी। ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व रखने वाले मां शिव शक्ति जातर मेला छतराड़ी को प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में राज्य स्तरीय मेले का दर्जा प्रदान कर दिया गया है। सरकार के इस निर्णय के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस उपलब्धि पर प्रदेश सरकार, विधायक केवल सिंह पठानिया तथा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि इस मेले को राज्य स्तरीय दर्जा दिलाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इससे पहले मेले को जिला स्तरीय मेले का दर्जा प्राप्त था, लेकिन क्षेत्र के लोगों ने इसकी ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को देखते हुए इसे राज्य स्तरीय दर्जा देने के लिए लगातार प्रयास किए। वर्षों की मांग और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने आखिरकार इस मांग को स्वीकार कर लिया। मां शिव शक्ति जातर मेला अपनी अनूठी धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रदेशभर में प्रसिद्ध है। विशेष रूप से यहां प्रस्तुत किया जाने वाला पारंपरिक ‘आली-माली’ नृत्य हिमाचल प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में अपनी अलग पहचान रखता है। इस अनूठी लोक संस्कृति को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु और पर्यटक छतराड़ी पहुंचते हैं। इसके अलावा प्राचीन एवं कलात्मक शैली में निर्मित मां शिव शक्ति मंदिर भी अपनी उत्कृष्ट काष्ठकला और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। पूर्व युवा मंडल अध्यक्ष सुखपाल शर्मा सहित अनेक पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने राज्य स्तरीय दर्जा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे मेले के संरक्षण और प्रचार-प्रसार को नई दिशा मिलेगी। साथ ही सरकार की ओर से अधिक वित्तीय सहायता और सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे मेले का आयोजन और अधिक भव्य रूप में किया जा सकेगा। चार दिनों तक चलने वाले इस मेले में पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों, लोक नृत्यों, सांस्कृतिक संध्याओं और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। राज्य स्तरीय दर्जा मिलने से अब इस ऐतिहासिक मेले की पहचान प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत होगी।

Dharwala, Chamba | Jun 6, 2026

1. नदी में कूदकर युवक की जान बचाने वाला नौजवान डूबा, भुंतर में मानवता और बहादुरी की मिसाल बना दर्दनाक हादसा

आत्महत्या के इरादे से नदी में कूदे युवक को बचाया, लेकिन बचाव में उतरे नौजवान ने गंवा दी अपनी जान

1. नदी में कूदकर युवक की जान बचाने वाला नौजवान डूबा, भुंतर में मानवता और बहादुरी की मिसाल बना दर्दनाक हादसा आत्महत्या के इरादे से नदी में कूदे युवक को बचाया, लेकिन बचाव में उतरे नौजवान ने गंवा दी अपनी जान

Dharwala, Chamba | Jun 6, 2026