कुरई: सिवनी में 'स्कूल चलें हम' अभियान की शुरुआत, प्रवेशोत्सव में छात्राओं को साइकिल और पाठ्य सामग्री का वितरण
Kurai, Seoni | Apr 1, 2026 सिवनी में “स्कूल चलें हम” अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव 2026 का शुभारंभ किया गया। बुधवार को कार्यक्रम महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कलेक्टर शीतला पटले के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल, पुस्तकें और अन्य पाठ्य सामग्री वितरित की गई।