नगरी: पुलिस ने दिल्ली के तस्कर को गिरफ्तार किया, बाइक से राजस्थान ले जा रहा था गांजा, करीब ₹4 लाख का गांजा जब्त
Nagri, Dhamtari | May 25, 2026 सिहावा थाना को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटर साइकिल में अवैध रूप से गांजा तस्करी कर रहा है। सूचना पर पुलिस फॉरेस्ट नाका सांकरा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोंटू शर्मा निवासी उत्तर पश्चिम दिल्ली बताया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पिट्ठू बैग से 7 किलो 724 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।