रॉबर्ट्सगंज: बाइक की टक्कर से महिला गंभीर घायल, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
सलखन क्षेत्र में बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत सोमवार दोपहर दो बजे हो गयी। जानकारी के मुताबिक सलखन के बरवा टोला निवासी आशा देवी पत्नी लल्लू यादव दुर्गा मंदिर सलखन गयी थी वापसी में रॉबर्ट्सगंज की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया,आशा देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया