कन्नौज: कुसुमखोर गांव में रंजिश के चलते मारपीट करने के मामले में 4 आरोपियों पर केस दर्ज
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के कुसुमखोर गांव में हुई मारपीट में पुलिस ने कार्यवाही की है। कोतवाली पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर 4 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। कासिम ने मामले में गांव के रहने वाले 4 आरोपियों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।