कन्नौज: सदर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चोरी के मामले में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया
कन्नौज कोतवाली पुलिस ने चोरी के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम परवेज, सहबाज और फैज है। इस आरोपियों पर शहर के जोड़ी नाथ मंदिर, घाट पर आए श्रद्धालुओं के कपड़ों से रुपए चोरी और कटरा गांव में चोरी का आरोप है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया है।