कन्नौज: मानपुर गांव के पास रजवाड़ा रोड पर डंफर चालकों का कहर, तोड़े कई बिजली पोल
कन्नौज में तेज रफ्तार अनियंत्रित डंफर चालकों का कहर देखने को मिला है। गांव की ओर जाने वाली सड़क पार लगे कई बिजली के पोल टक्कर के बाद टूट गए। इस घटना से न केवल बिजली सप्लाई में समस्या आई बल्कि एक युवक की जान बच गई। अक्रोशित स्थानीय लोगों ने डंफर चालकों को दौड़ कर पकड़ लिए है। मानपुर गांव के पास रजवाड़ा रोड का मामला है।