कन्नौज: कन्नौज सदर क्षेत्र के इमलियापुर समेत कई गांव में सड़क किनारे मक्का सुखा रहे किसानों की फसल बारिश के कारण हुई खराब
कन्नौज में रविवार की सुबह से हो रही बारिश के कारण मक्का किसानों को नुकसान झेलना पड़ा है। रुक रुक के हो रही बारिश के कारण सड़क किनारे सूख रही मक्का भीगने से खराब हुई है। कन्नौज में किसानों की मक्का की फसल बिल्कुल तैयार है बस सूखने के बाद बाजार ले जाकर बिक्री की देरी थी। रविवार को हुई बारिश के कारण मक्का की फसल देखने से किसानों के माथे पर चिंता कीलकीर खींच गई