सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से दो निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले।
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली यूसुफ कुरैशी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए जिले के दो निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर उन्हें इधर से उधर पदस्थ की इसमें माड़ा थाने के प्रभारी रहे विद्या वारिधि तिवारी को बरगवां थाने की कमान सौंपा गया तो वही बरगवां निरीक्षक आर पी सिंह को माड़ा थाने का प्रभार दिया गया।