सहकारिता से आत्मनिर्भर भारत की ओर: पलवल में बोले राज्य मंत्री गौरव गौतम | जिला स्तरीय सहकारी जागरूकता सेमिनार
.
.
पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय सहकारी जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सहकारिता ही भारत को समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने किसानों, महिलाओं और युवाओं से सहकारिता आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, हरकोफैड के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, किसान और सहकारी समितियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
#GauravGautam #Palwal #Sahkarita #HaryanaNews #atmanirbharbharat
Palwal, Palwal | Aug 2, 2026