बालोद: उर्वरक वितरण में गड़बड़ी उजागर, 6 कृषि केंद्रों को जारी किए गए नोटिस, एक केंद्र का विक्रय तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित
Balod, Balod | Apr 9, 2026 केंद्र एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में कृषकों को गुणवत्तायुक्त एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उर्वरक विक्रय केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में किए गए निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों में अनियमितताएं सामने आई हैं।