रामपुर: कोतवाली गंज पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी के मामले में युवक को गंज क्षेत्र से किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Apr 3, 2025 गंज पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी के केस में युवक को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया ,कोर्ट ने युवक को जेल भेज दिया है । थाना प्रभारी गंज ने मीडिया को भेजे प्रेस नोट में लिखा है कि गुरुवार दोपहर 2:30 बजे युवक को गंज क्षेत्र से गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट में युवक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया है