महिला सहायता प्रकोष्ठ ने तीन परिवारों को टूटने से बचाते हुए पारिवारिक विवादों का सफलतापूर्वक निपटारा किया है। प्रकोष्ठ की टीम ने आपसी मनमुटाव और घरेलू मतभेदों में फंसे दंपतियों के बीच संवाद स्थापित कर समाधान कराया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूंकर के निर्देशन में महिला सुरक्षा, सम्मान और सहयोग की दिशा में यह पहल की गई।