सासनी: समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने जनता की समस्याएं सुनीं, शिकायतों के निस्तारण के लिए दिए आवश्यक निर्देश
Sasni, Hathras | May 23, 2026 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी पर समाधान दिवस में मौजूद रहकर उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा ने जनता की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कोतवाली पर समाधान दिवस में सुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा व कोतवाली प्रभारी के अलावा राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।