पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिरोही में आयोजित चार सप्ताह के आत्मरक्षा प्रशिक्षण दल का सम्मान समारोह बुधवार दोपहर 3 बजे संपन्न हुआ। अर्धवार्षिक परीक्षा 2025 से पहले आयोजित इस कार्यक्रम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की नोरंगी, इंदिरा एंटी रोमियो स्क्वाड 1090 की सुमित्रा और संजना सहित प्रशिक्षक दल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।